

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जनगणना के दौरान लोगों की गिनती के चरण में पूछे जाने वाले 40 सवालों को अधिसूचित किया है, जिनमें जाति और कोविड टीकाकरण का स्थान जैसी बातें शामिल हैं। यह प्रक्रिया हिमपात वाले इलाकों में एक सितंबर से शुरू होगी। भारत के महापंजीयक मृत्युंजय कुमार नारायण के आदेश में उन सवालों की जानकारी दी गई है, जैसे कि क्या व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से है और उसकी जाति क्या है।





