इंडिगो का स्वतंत्रता दिवस ऑफर, 16 अगस्त तक बुकिंग पर पाएं 20% की छूट

स्वतंत्रता दिवस पर इंडिगो का खास ऑफर, हवाई किराए में 20% तक छूट; रांची से यात्रियों की संख्या और उड़ानें घटीं, मांग कम होने से किराए में भी गिरावट।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए एक खास डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। इस योजना के तहत 16 अगस्त तक बुकिंग कराने वाले यात्रियों को हवाई किराए में 20% तक की छूट दी जा रही है। 13 अगस्त से शुरू हुई यह छूट 30 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए की जाने वाली बुकिंग पर लागू होगी। सीट चयन (Seat Selection) शुल्क में भी 20% की छूट शामिल की गई है। घरेलू उड़ानों में यात्रियों की संख्या बढ़ाना और त्यौहार के साथ मानसून सीजन में हवाई सफर को किफायती बनाना। जून की तुलना में जुलाई और अगस्त के दौरान रांची एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। मानसून और गैर-त्यौहारी सीजन के चलते रांची से विभिन्न महानगरों की यात्रा करने वाले यात्रियों की औसतन दैनिक संख्या 5,037 से घटकर 3,508 हो गई है। यात्रियों की मांग घटने के कारण रांची से उड़ानों की संख्या में भी कमी आई है, जहां जून में रोजाना औसतन 54 उड़ानें थीं, वहीं अब यह 42 से 44 उड़ानें ही रह गई हैं। मांग कम होने के कारण बेंगलुरु, मुंबई और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों के हवाई किराए में भी कुछ गिरावट देखी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।