कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के सात लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने को मजबूर करने वाले कंबोडिया से संचालित साइबर ठगी गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी मोहम्मद अराफात शेख और सात अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) (आपराधिक विश्वासघात), 318(4) (धोखाधड़ी) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी के अनुसार, शेख ने कथित रूप से मुंब्रा के रहने वाले सात लोगों को विदेश में आकर्षक नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उन्हें कंबोडिया के काम्पोट स्थित एक साइबर ठगी केंद्र में ले गया। यह केंद्र विदेशी और भारतीय संचालकों द्वारा चलाया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि कंबोडिया में इन लोगों ने केविन हेच, बिहार निवासी मोतीलाल मंडल और बेंगलुरु के रहने वाले ”अन्ना” नामक व्यक्ति द्वारा संचालित साइबर ठगी केंद्र में कथित रूप से काम किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच फर्जी फेसबुक खातों के जरिए भारतीयों को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी और गेमिंग धोखाधड़ी को अंजाम दिया तथा बड़ी रकम हड़प ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस अब इस नेटवर्क को खत्म करने, साइबर ठगी केंद्र के मालिकों से जुड़े वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और गिरोह में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।