
रांची : झामुमो केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 20 अगस्त को हरमू स्थित सोहराई भवन में बुलायी गयी है। बैठक में केंद्र के झारखंड विरोधी विधेयक से उत्पन्न स्थितियों पर चर्चा की जायेगी। इसके अलावा झामुमो के बूथ से लेकर जिला स्तर तक सांगठनिक पुनर्गठन की स्थिति पर भी चर्चा होगी। बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी विचार किया जायेगा।



