फडणवीस और पवार ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दीं

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उनके योगदान, दूरदृष्टि, लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित को याद किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनका जीवन और उनके आदर्श आज भी देश को प्रेरित करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में 16 अगस्त, 2018 को निधन हो गया था। वह प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता थे ।

फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री का देश के लिए योगदान और उनके मूल्य पूरे राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने वाजपेयी को प्रेरणादायी और दूरदर्शी नेता बताया। विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने संसदीय परंपरा और राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान दिया। पवार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “अपने ओजस्वी भाषण, दूरदृष्टि और लोकतंत्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से वाजपेयी ने भारतीय सार्वजनिक जीवन की दिशा को समृद्ध किया।”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।