खरगे 17 अगस्त को गोवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

मल्लिकार्जुन खरगे गोवा दौरे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी संगठन मजबूत करने और राज्य में राजनीतिक वापसी की रणनीति पर जोर देगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पणजी: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को गोवा का दौरा करेंगे और तटीय राज्य में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रमुख गिरीश चोडणकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस अगले साल की शुरुआत में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि खरगे सोमवार को राज्य के एक दिन के दौरे पर रहेंगे और दक्षिण गोवा के वेरना गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह पहली बार है जब खरगे गोवा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

चालीस सदस्यों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस के अभी तीन विधायक हैं, जिनमें नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ भी शामिल हैं। कांग्रेस ने 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में 11 सीट जीती थीं, लेकिन बाद में इसके आठ विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।