चीन में निकली बादल निहारने की नौकरी, हर महीने मिलेंगे 8.5 लाख रुपये

चीन के लाओजुन पर्वत पर ‘क्लाउड ऑब्जर्वर’ की अनोखी नौकरी के लिए 3,600 से ज्यादा आवेदन आए। 22 वर्षीय ली सिचेन चुने गए, लेकिन काम आसान नहीं है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेनान : चीन के हेनान प्रांत स्थित लाओजुन पर्वत पर निकली ‘क्लाउड ऑब्जर्वर’ की नौकरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस पद के लिए 3,600 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। चयन के लिए उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर अपना ओरिजिनल वीडियो पोस्ट करना था, और जिसके वीडियो को सबसे बेहतर प्रतिक्रिया मिली, वही इस अनोखी नौकरी का हकदार बना।

22 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर ली सिचेन ने यह नौकरी हासिल की। लेकिन जो काम बाहर से किसी सपनों जैसी छुट्टी लगता है, उसकी हकीकत बिल्कुल अलग है। हर दिन सुबह 4:50 बजे से लेकर शाम तक पहाड़ों पर बदलते मौसम के बीच बादलों की निगरानी करना, सूर्योदय से सूर्यास्त तक शूटिंग करना और रोज कम से कम एक ओरिजिनल वीडियो पोस्ट करना इस नौकरी का हिस्सा है। कई बार एक बेहतरीन शॉट के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि खराब मौसम, कमजोर मोबाइल नेटवर्क और अकेलापन इसे और चुनौतीपूर्ण बना देते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अनोखी नौकरी सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने की एक खास मार्केटिंग रणनीति भी है। चीन सरकार इस तरह के अभियानों के जरिए दुनिया भर के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।