कांग्रेस सेवादल में नई नियुक्तियां, बहादुर को कांके की कमान, सावीर बने जिला उपाध्यक्ष

रांची जिला कांग्रेस सेवादल में संगठन विस्तार हुआ है। बहादुर को कांके प्रखंड अध्यक्ष और सावीर को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची जिला कांग्रेस सेवादल में संगठन विस्तार करते हुए दो पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहू ने अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई के निर्देश पर बहादुर को कांके प्रखंड कांग्रेस सेवादल का अध्यक्ष और सावीर को रांची जिला कांग्रेस सेवादल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस संबंध में 16 अगस्त को अलग-अलग नियुक्ति पत्र जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उनसे कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपेक्षा जतायी गयी है।

बहादुर कांके प्रखंड क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल के संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम करेंगे। वहीं, सावीर जिला उपाध्यक्ष के रूप में रांची जिले में सेवादल की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में भूमिका निभायेंगे। जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहू ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नयी जिम्मेदारियों के माध्यम से कांग्रेस सेवादल को प्रखंड और जिला स्तर पर और मजबूत किया जायेगा। नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहादुर और सावीर को बधाई दी। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव मदन कुमार महतो समेत अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।