शिमला : हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण पूरे राज्य में 118 सड़कें बंद कर दी गई हैं, जबकि स्थानीय मौसम कार्यालय ने सोमवार और मंगलवार को पांच जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

शनिवार शाम से कांगड़ा जिले के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। धर्मशाला में 96.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पालमपुर में 55 मिलीमीटर और कांगड़ा में 34.6 मिलीमीटर बारिश हुई।



