एसआईआर की समय सीमा बढ़ाए जाने का कांग्रेस ने किया स्वागत

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) की समयसीमा बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती ड्राफ्ट जारी होने के दौरान करीब 44 लाख मतदाता ऐसे पाए गए थे जिनका रिकॉर्ड अस्पष्ट या अनमैप्ड था। कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव के अनुसार, पार्टी लगातार यह प्रयास कर रही है कि योग्य और सही मतदाताओं के नाम सूची में अवश्य शामिल हों। इसी उद्देश्य से पार्टी ने राज्यभर के मतदान केंद्रों पर 21,000 बूथ लेवल एजेंट (बीएलओ-2) तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से इसे लेकर चुनाव आयोग से भी कई बार मांग की गई थी।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों पार्टी प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भी कई बार इस मुद्दे को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि से मुलाकात की थी।
उन्होंने कहा कि फिलहाल राज्य में कोई चुनाव प्रस्तावित नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से प्रक्रिया को एक महीने आगे बढ़ाने की मांग की थी। भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने समय सीमा एक माह बढ़ाने का पत्र जारी कर दिया।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इस अतिरिक्त समय का उपयोग छूट गए वास्तविक मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए किया जाएगा

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।