कार्तिक आर्यन की कैप्टन इंडिया में हुई दो बड़ी एंट्री, शिमित अमीन के निर्देशन में दिखेगी दमदार कहानी

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर नई अपडेट सामने आई है। फिल्म में अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु और अभिनेता मनीष चौधरी की एंट्री हो गई है। फिल्म का निर्देशन ‘चक दे! इंडिया’ फेम शिमित अमीन कर रहे हैं।

 

पायलट के किरदार में कार्तिक

 

‘कैप्टन इंडिया’ में कार्तिक आर्यन एक ऐसे पायलट की भूमिका निभाएंगे, जिसने युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोगों को बचाने के लिए बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। उनके किरदार में साहस और जज्बे की झलक देखने को मिलेगी।

पार्वती का किरदार रखा गया सीक्रेट

फिल्म में पार्वती थिरुवोथु के किरदार को फिलहाल मेकर्स ने गुप्त रखा है। हालांकि, बताया जा रहा है कि उनका रोल कहानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। वहीं, मनीष चौधरी भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सच्ची घटना से प्रेरित कहानी

‘कैप्टन इंडिया’ भारत के सबसे बड़े मानवीय रेस्क्यू मिशनों में से एक से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी एक ऐसे युद्धग्रस्त क्षेत्र पर आधारित है, जहां भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था।

सितंबर से शुरू हो सकती है शूटिंग

फिल्म का निर्माण हरमन बावेजा के बावेजा स्टूडियोज और भूषण कुमार की टी-सीरीज मिलकर कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। कार्तिक आर्यन और शिमित अमीन की यह पहली साथ काम करने वाली फिल्म भी खास चर्चा में है।

Share This Article