

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है, क्योंकि वह एक ‘सच्चे देशभक्त’ हैं और भारतीय जनता पार्टी से नहीं डरते।





पिछले हफ़्ते 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश जंगलों से हथियारबंद नक्सलवाद को खत्म करने में सफल रहा है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि इसके वैचारिक समर्थक हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देने के मौके तलाश रहे हैं।
