बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी राजनेता है भाजपा के नये राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा

भाजपा के नये राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने संगठन में लंबी पारी के बाद राष्ट्रीय राजनीति में नई जिम्मेदारी हासिल की। वे राज्यसभा सांसद और अनुभवी झारखंड भाजपा नेता हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Politics : बेहद खामोशी लेकिन मजबूती के साथ भाजपा में राजनीति की सीढ़ियां चढ़नेवाले डॉ प्रदीप वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। यह राष्ट्रीय राजनीति में उनके बढ़ते रुतबे का परिचायक है।

उन्हें जाननेवालों का कहना है कि वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी होने के साथ काफी सुलझे हुए राजनेता हैं। वे झारखंड से राज्यसभा के सदस्य भी हैं। श्री वर्मा वर्ष 2020 से प्रदेश भाजपा के महासचिव हैं। इससे पहले वे 2016 में भाजपा झारखंड के राज्य उपाध्यक्ष और 2013 में भाजपा झारखंड के राज्य सचिव रह चुके हैं।

इससे पहले वे झारखंड में भाजपा राज्य सह-संयोजक प्रकोष्ठ प्रभारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्मा दिसंबर 2024 से एम्स, देवघर के संस्थान निकाय के सदस्य हैं। वर्मा अक्टूबर 2024 से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सलाहकार समिति और सितंबर 2024 से कोयला, खान और इस्पात समिति के सदस्य भी हैं।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सरला बिरला पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस), सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), एक नर्सिंग कॉलेज (एमबीआईएनसीटी) और कई अन्य शैक्षिक और कल्याणकारी परियोजनाओं की स्थापना की है। वर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से दूसरे वर्ष के ओटीसी-प्रशिक्षित स्वयंसेवक हैं और उन्होंने प्रांतीय टोली में सेवा भारती में संयुक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।

वर्मा छोटानागपुर सरना समिति (रांची जिले के 147 पंचायत ब्लॉकों में गठित) के मुख्य संरक्षक भी हैं। वह अखिल भारतीय वैश्य समिति झारखंड के मुख्य संरक्षक भी हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।