केरल में एक भी रिक्ति नहीं निकालने की समीक्षा करे एसबीआई्: ब्रिटास

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने एसबीआई से केरल में जूनियर एसोसिएट भर्ती की एक भी रिक्ति नहीं निकालने के फैसले की समीक्षा करने और राज्य को उचित अवसर देने की अपील की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी से 2026 में ‘जूनियर एसोसिएट’ (ग्राहक सहायता एवं विक्रय) की भर्ती में केरल के लिए कोई रिक्ति अधिसूचित नहीं किये जाने के फैसले की तत्काल समीक्षा करने की अपील की।

ब्रिटास ने सोमवार को एसबीआई चेयरमैन को लिखे पत्र में बैंक की 11 अगस्त, 2026 की अधिसूचना का हवाला दिया, जिसमें देशभर में ‘जूनियर एसोसिएट’ के 7,680 नियमित पदों की घोषणा की गई है, लेकिन केरल के लिए एक भी पद नहीं है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।