रांची : तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले सावधान! अब एसवीडी कैमरे से कटेगा ऑटोमैटिक चालान

रांची में तेज रफ्तार वाहन चालकों पर अब एसवीडी कैमरों से नजर रहेगी। निर्धारित गति सीमा पार करते ही ऑटोमैटिक ऑनलाइन चालान कटेगा और मोबाइल पर सूचना मिलेगी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी की सड़कों पर तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले अब मुसीबत में पड़ सकते हैं। कैमरे की सहायता से उनका चालान कटेगा।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर (एसवीडी ) कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों की सहायता से 40 और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित गति सीमा पार करते ही आपके वाहन का 1,000 रुपये तक का ऑनलाइन चालान कट जायेगा।

तीन बार से ज्यादा नियम तोड़ने पर लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। पुलिस ने इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर भी जारी किया है।

निर्धारित गति सीमा से अधिक गति पाए जाने पर कैमरा वाहन की नंबर प्लेट की पहचान कर ऑनलाइन चालान जारी करेगा। चालान कटने पर इसकी जानकारी वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।