प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं आक्रोशित कर्मचारी

जेएसएससी और जेपीएससी की दर्जनों परीक्षाएं रद्द होने से चयनित कर्मचारियों में आक्रोश है। बारिश के बीच कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर रहे हैं।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार की ओर से जेएसएससी और जेपीएससी की दर्जनों परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद अबतक चयनित होकर सरकारी कार्य करने वाले हजारों कर्मचारियों में आक्रोश है। बारिश के बावजूद बुधवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार देर रात से डटे कर्मचारियों को अब राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित साथियों का भी समर्थन मिल रहा है।कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन गेट के पास बैठकर नारेबाजी कर रहे है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।