

रांची: श्रावणी मेला-2026 के दौरान जसीडीह स्टेशन पर परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 13320 रांची दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में दिनांक 29 अगस्त 2026 तक अस्थायी परिवर्तन करते हुए इसे 120 मिनट विलंब से चलाने का निर्णय लिया गया था।अब यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। अतः ट्रेन संख्या 13320 रांची दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 19 अगस्त 2026 से रांची स्टेशन से अपने निर्धारित प्रस्थान समय 12:55 बजे सामान्य रूप से प्रस्थान करेगी।





