Sowcar Janaki Death: 94 की उम्र में दिग्गज एक्ट्रेस का निधन, 7 दशक के फिल्मी सफर का हुआ अंत

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दक्षिण भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रीसौकार जानकी का 21 अगस्त 2026 को चेन्नई में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते वह अस्पताल में भर्ती थीं और ICU में इलाज चल रहा था।

1:59 बजे ली आखिरी सांस

नादिगर संगम के अध्यक्ष और अभिनेता नासर ने उनके निधन की पुष्टि की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सौकार जानकी ने दोपहदा 1:59 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

सौकार जानकी ने 1950 में तेलुगु फिल्म

‘Shavukaru’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। सात दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने करीब 400 फिल्मों में काम किया।

हर दौर में यादगार रहे किरदार

अपने लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाईं और कई दिग्गज कलाकारों व फिल्मकारों के साथ काम किया। उनका अभिनय कई पीढ़ियों के दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा। फिल्मों के साथ उन्होंने रंगमंच पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

2022 में मिला पद्म श्री सम्मान

भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें कलाईमामणि और अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिले।

यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी सौकार जानकी

सौकार जानकी का निधन साउथ इंडियन सिनेमा के एक शानदार अध्याय का अंत माना जा रहा है। चार सौ से अधिक फिल्मों और सात दशक से ज्यादा के अभिनय सफर के जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा में ऐसी विरासत छोड़ी है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Share This Article