फर्स्ट पॉइंट डायग्नोस्टिक सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सील, जानें क्या मिली गड़बड़ी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : बरियातू स्थित ‘फर्स्ट पॉइंट डायग्नोस्टिक सेंटर’ को पीसी-पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन के आरोप में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। सिविल सर्जन डॉ. अमरेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने रिम्स चौक स्थित इस सेंटर पर अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर मरीज तो मौजूद थे और अल्ट्रासाउंड मशीन चालू हालत में खुली पड़ी थी, लेकिन पंजीकृत चिकित्सक डॉ. सुहास तेतरवे नदारद मिले। इसके अलावा केंद्र में प्रसव पूर्व जांच से जुड़ा रजिस्टर भी सही तरीके से मेंटेन नहीं किया जा रहा था।

डॉक्टर की अनुपस्थिति में अल्ट्रासाउंड मशीन खुली रखने और रिकॉर्ड में गड़बड़ी को गंभीर अनियमितता मानते हुए निरीक्षण टीम के डॉ. तवा रिजवी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह ने मशीन को तुरंत सील कर दिया। साथ ही सेंटर में अल्ट्रासाउंड सेवा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

सिविल सर्जन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में गैरकानूनी लिंग जांच और भ्रूण चयन पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले डायग्नोस्टिक सेंटरों पर आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।