गुजरात की तर्ज पर बिहार के पीडीएस विक्रेताओं को मिले 30 हजार रुपये मासिक मानदेय : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बिहार के पीडीएस विक्रेताओं को गुजरात की तर्ज पर 30 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की, लंबित कमीशन भुगतान समेत आठ मांगों का समर्थन किया

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि गुजरात की तर्ज पर बिहार के पीडीएस विक्रेताओं को भी 30 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने सोमवार को पटना के गर्दनीबाग में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं (PDS) की आठ सूत्री मांगों को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन को संबोधित किया। तेजस्वी ने कहा कि झारखंड की तरह बिहार में भी अनुकंपा नियुक्ति में समय सीमा की बाध्यता को समाप्त किया जाए। पीडीए विक्रेताओं को छह महीनों से लेकर एक वर्ष के लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान किया जाए। कमीशन लंबित रहने के कारण हजारों परिवारों के लाखों लोगों को आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव पूर्व सरकार ने डीलर कमीशन में 47 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें यह राशि अप्राप्त है। इसे अविलंब जारी किया जाए। बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम में व्याप्त भ्रष्टाचार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा माप-तौल, घटतौली, ई-पॉस एवं सर्वर इत्यादि से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का रियलटाइम में समाधान होना चाहिए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।