केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया डीसी आफिस का घेराव

रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ डीसी कार्यालय का घेराव किया, झारखंड के खनिज राजस्व और राज्य के विकास हितों पर उठाए सवाल।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रांची डीसी कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर झारखंड के खनिज राजस्व में राज्य के हिस्से को प्रभावित करने और राज्य के विकास को कमजोर करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और खनिज से मिलने वाला राजस्व राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार द्वारा खनिज से जुड़े राजस्व में कटौती या भुगतान रोकने से राज्य की विकास योजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।