

रांची : लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरहाबादी के आइएमएस कॉलेज और सिद्धू कान्हू पार्क के पास आज गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक निजी स्कूल के बच्चों को छोड़ कर लौट रही तेज रफ्तार ईको कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और दो अन्य कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आ गयी थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि निजी नंबर प्लेट की इस कार का बिना किसी अनुमति के कमर्शियल और अवैध रूप से स्कूली बच्चों को ढोने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।





