मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वृक्ष को बांधा रक्षा सूत्र, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना स्थित राजधानी वाटिका-1 में ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नागलिंगम के पौधे का रोपण भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वृक्ष सुरक्षा दिवस’ का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना, वृक्षों और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनकी रक्षा और देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से बिहारवासी पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं की सुरक्षा तथा वृक्षारोपण के प्रति लगातार जागरूक हो रहे हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।