

पटना : बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ‘ईद मिलाद-उन-नबी’ की मुबारकबाद दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद सभी को नेक राह पर चलने, गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। इस मुबारक मौके पर मुल्क एवं सूबा बिहार की खुशहाली व तरक़्क़ी के साथ-साथ यही दुआ हैं कि परवरदिगार आपको अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि, सकारात्मकता, करुणा और दया का आशीर्वाद दें तथा पैगम्बर हजरत साहब का अमन, मुहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम हम सभी की ज़िंदगी की रहनुमाई करे।





