मानसून फिर सक्रिय, अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश का अनुमान

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय, अगले चार दिनों तक कई इलाकों में झमाझम बारिश का अनुमान है। निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से तेज बारिश की संभावना बढ़ी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो अब झारखंड और उसके आसपास केंद्रित है। इसके असर से राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुवार से इस मौसमी सिस्टम का प्रभाव और अधिक गहरा जाएगा जिससे कई स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में कई जगहों पर अच्छी बारिश देखने को मिली है।

आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 25 अगस्त तक की मानसून अवधि में पूरे राज्य में 676.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश (751.4 मिमी) की तुलना में 10% कम है। हालांकि, राजधानी रांची की स्थिति बेहतर बनी हुई है, जहां इस अवधि में सामान्य (767.6 मिमी) के मुकाबले 805.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से 5% अधिक है। मौसम विभाग के ताजा अनुमानों के बाद अब राज्य के 13 जिलों में वर्षा का स्तर सामान्य स्थिति में पहुंच गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।