अवाडा इलेक्ट्रो ने 7,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए अद्यतन दस्तावेज किए दाखिल

ब्रुकफील्ड समर्थित अवाडा इलेक्ट्रो ने 7,600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी में अद्यतन दस्तावेज दाखिल किए, जिसमें 1,600 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 6,000 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: ब्रुकफील्ड समर्थित अवाडा ग्रुप की सौर ऊर्जा विनिर्माण इकाई अवाडा इलेक्ट्रो लिमिटेड ने अपने 7,600 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष अद्यतन दस्तावेज दाखिल किए हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल अद्यतन दस्तावेज के अनुसार, आईपीओ 1,600 करोड़ रुपये के नए शेयर तथा प्रवर्तक अवाडा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 6,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।
इन अद्यतन दस्तावेजों को बुधवार को सार्वजनिक किया गया। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 1,200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।अवाडा इलेक्ट्रो ने अक्टूबर 2025 में गोपनीय मार्ग के माध्यम से अपने आईपीओ दस्तावेज जमा किए थे। बाजार नियामक से उसे अप्रैल 2026 में सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी मिल गई थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।