प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी

मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, एकता, खुशहाली और दया की भावना को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई, समाज सेवा को बताया महत्वपूर्ण संदेश।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह त्योहार हर ओर एकजुटता और उल्लास बढ़ाएगा।
पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन को मिलाद-उन-नबी के रूप में मनाया जाता है। पीएम ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह मौका हमारे आस-पास एकता और खुशियां बढ़ाएगा। दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे।

Share This Article