टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस मामले में अंतरिम राहत मिली। कंपनी पर पश्चिम बोकारो कोलियरी में अतिरिक्त कोयला निकालने का आरोप है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: टाटा स्टील को झारखंड सरकार की ओर से जारी किए गए 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस के मामले में अंतरिम राहत मिल गई है। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी है।
झारखंड के रामगढ़ स्थित जिला खनन कार्यालय ने पश्चिम बोकारो कोलियरी में वर्ष 2000-01 से 2006-07 के दौरान तय सीमा से 1.62 करोड़ टन अतिरिक्त कोयला निकालने के आरोप में 1,755 करोड़ रुपये का मांग नोटिस जारी किया था।

Share This Article