नगर आयुक्त से मिले छठ व काली पूजा समितियों के प्रतिनिधि, कर दी ये मांग

रांची में छठ महापर्व और काली पूजा की तैयारियां तेज होंगी। पूजा समितियों ने सफाई, रोशनी, स्टोन डस्ट और कृत्रिम घाटों के लिए निगम से सहयोग मांगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आगामी छठ महापर्व और काली पूजा की तैयारियों को लेकर विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने पिछले साल दुर्गा पूजा और छठ घाटों पर निगम की ओर से की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं की सराहना की। बैठक में आगामी पर्वों को लेकर सफाई, विद्युत व्यवस्था और जरूरी सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। समितियों ने काली पूजा से पहले कुछ जगहों पर स्टोन डस्ट डलवाने और छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कृत्रिम छठ घाटों के निर्माण के लिए जेसीबी मशीनों और वाटर टैंकरों की मांग भी रखी गई।

नगर आयुक्त ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और निगम की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही सभी छठ पूजा समितियों के साथ एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें घाटों की साफ-सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। रांची नगर निगम पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।