

पटना: बिहार के पटना में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों द्वारा किए गए पथराव में मंगलवार को कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के अभ्यर्थियों और बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहे तक मार्च निकाला, जहां पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।





