

रांची : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अपनी बहनों से राखी बंधवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर अपनी बड़ी बहनों रक्षा और चम्पकलता तथा छोटी बहन अर्पिता से राखी बंधवाकर उनका स्नेह और आशीर्वाद लिया। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता जीवन की वो अनमोल धरोहर है, जो हर पड़ाव पर प्रेम और संबल देती हैं। आप सभी को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।





