

नयी दिल्ली: दिल्ली में सीएनजी की कीमतें बढ़ने के बाद परिवहन संगठनों ने शनिवार को ऑटो-रिक्शा के किराये में तत्काल बढ़ोतरी की मांग की और चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे नौ सितंबर को हड़ताल पर चले जाएंगे।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार, शनिवार से दिल्ली और आस-पास के शहरों में सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई है।





