श्री श्याम मंदिर में 214 वां श्री श्याम भंडारा संपन्न, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया बाबा श्री श्याम का भोग

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में 214 वां श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। भंडारा शकुंतला देवी सेठी के परिवार की ओर से उनके 80 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
इससे पहले मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी महामंत्री गौरव अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा एवं पंकज सरिता के परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी के भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था। सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलवाया गया । इसके बाद सेठी परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया।

भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य एवं सहयोगी गौशाला में भंडारे का भोग लेकर जाते हैं। ज्ञातव्य है कि श्याम भंडारे का भोग निर्वतमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी के निर्देशानुसार मंदिर में शुद्धता के साथ बनता है। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। आज के भंडारे में मिक्स कचौड़ी आलू चना सब्ज़ी केसरिया जलेबी आइसक्रीम खीर चूरमा का भोग लगाया गया।

 

 

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।