प्रधानमंत्री एससी-एसटी कानून के तहत दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराएं: प्रियंका गांधी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा पर हमला तेज करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वास्तव में संविधान का सम्मान करते हैं तो उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली वाले स्थान पर ‘शुद्धिकरण’ करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस महीने की शुरुआत में किए गए ‘शुद्धिकरण’ में शामिल लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) कानून के तहत कार्रवाई की जाए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।