

देहरादून: उत्तराखंड में टिहरी जिले के धनोल्टी क्षेत्र में एक भालू ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने रविवार को यह जानकारी दी । एसईओसी के मुताबिक, घटना शनिवार शाम हुई जहां दबाली गांव की रहने वाली सुलैना देवी निकटवर्ती जंगल में घास काटने गयी थी और वहां अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया । हमले में महिला घायल हो गयी। महिला को उपचार के लिए देहरादून के सरकारी दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।





