ज्वेलरी महोत्सव-2026 का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ, कहा- आभूषण उद्योग को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में ज्वेलरी महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया, आभूषण उद्योग को बढ़ावा देने और कारीगरों व व्यवसायियों को बेहतर अवसर देने की सरकार की प्राथमिकता दोहराई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को ज्ञान भवन, पटना में आयोजित ज्वेलरी महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा विभिन्न ज्वेलरी उत्पादों की जानकारी ली और निर्माताओं से संवाद किया। सम्राट चौधरी ने

यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि स्वर्णकार एवं आभूषण उद्योग को प्रोत्साहित करना, कारीगरों और व्यवसायियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बिहार में व्यापार एवं उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।