होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को बीएचएमएस पाठ्यक्रम में कुल 63 सीटों पर दाखिले की मंजूरी

गोड्डा के परसपानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को 2026-27 सत्र में बीएचएमएस की 63 सीटों पर सशर्त दाखिले की मंजूरी मिली, कमियों को दूर करने के बाद अनुमति बहाल हुई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने गोड्डा के परसपानी स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सशर्त अनुमति देते हुए बीएचएमएस पाठ्यक्रम में कुल 63 सीटों पर दाखिले की मंजूरी दे दी है। आयोग की मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर होम्योपैथी द्वारा पूर्व में इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और अस्पताल संचालन में पाई गई कमियों के कारण 22 जुलाई 2026 को मान्यता की अनुमति निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों से कमियों का निवारण कर आयोग में अपील की गई, जिसे स्वीकार करते हुए जीआरसी समिति ने दाखिले की सिफारिश की।

कॉलेज में फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए हाल ही में 4 नए सहायक प्राध्यापकों का योगदान कराया गया है तथा शेष 23 रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, फार्मेसी जैसे विभागों के सुदृढ़ीकरण, स्मार्ट बोर्ड की स्थापना तथा छात्रों के डिसेक्शन प्रशिक्षण के लिए व्यवस्था भी कर ली गई है। अस्पताल संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 6 मेडिकल ऑफिसर, 2 आरएमओ और अनुभवी ड्यूटी सुपरिटेंडेंट तैनात किए गए हैं, साथ ही एनएबीएच प्रमाणन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के भविष्य से कोई समझौता नहीं करेगी और कॉलेज को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।