308 चक्का वाला विशाल ट्रक पहुंचा रांची, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारी-भरकम मशीन लोडेड 308 चक्का वाला विशाल ट्रक सोमवार को नेवरी विकास गोलचक्कर के आसपास से गुजरा। रविवार को यह ट्रक सिमलिया रिंग रोड में धोनी फार्म हाउस के पास से गुजरा था, जहां इस ट्रक को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी। विशालकाय संरचना और अत्यधिक वजन के कारण यह ट्रक एक दिन में करीब 10-12 किमी ही चल पाता है। इसके अलावा रास्ते में इस ट्रक को कई तरह की चुनौतियां का भी सामना करना पड़ रहा है।

यह विशाल ट्रक ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से दो माह पूर्व चलना शुरू हुआ है। ओडिशा से झारखंड के रास्ते यह ट्रक उत्तर प्रदेश जा रहा है। झारखंड के कई जिलों से गुजरते हुए यह ट्रक फिलहाल रांची पहुंचा है।ट्रक की धीमी गति के कारण अभी इसे उत्तर प्रदेश पहुंचने में करीब दो माह का और समय लगेगा। इस ट्रक में लोडेड भारी-भरकम मशीन उत्तर प्रदेश की एक चीनी मिल के लिए जा रही है।इस मशीन को वियतनाम से मंगाया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।