सोनाहातू के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सॉयल हेल्थ कार्यक्रम, जानें क्या बताया वैज्ञानिकों ने

रांची के सोनाहातू में 250 छात्राओं ने मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम में भाग लिया, जहां विशेषज्ञों ने मिट्टी परीक्षण, पोषक तत्वों और टिकाऊ कृषि के बारे में जानकारी दी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोनाहातू में जिला कृषि विभाग, आत्मा और दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र (आरकेएम) रांची के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल सॉयल हेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की नौवीं से बारहवीं कक्षा की लगभग 250 छात्राओं ने भाग लिया, जहां मिट्टी की सेहत और उसकी उर्वरता बनाए रखने से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने छात्राओं को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण और पौधों के लिए जरूरी पोषक तत्वों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश जैसे मुख्य तत्वों के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों की भूमिका और मिट्टी के pH मान एवं जैविक कार्बन के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से खेत से मिट्टी का नमूना एकत्र करने और प्रयोगशाला तक भेजने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। आत्मा रांची के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में उप परियोजना निदेशक एस. के. झा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रदीप कुमार और दीनानाथ भगत सहित विद्यालय की वार्डन सरोजनी टोप्पो, शिक्षिका शशि बाड़ा और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। छात्राओं ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी जिज्ञासाएं रखीं और मिट्टी की जांच से जुड़े सवाल पूछे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और टिकाऊ कृषि के प्रति जागरूक करना था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।