चीन ने तिब्बत की बाढ़ में मारे गए लोगों की याद में शोक सभाएं कीं

तिब्बत के गिरोंग में भीषण बाढ़ के बाद चीन में मृतकों की याद में शोक सभाएं हुईं। 16 मौतें और 546 लापता हैं, जिनमें 49 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: नेपाल सीमा से सटे तिब्बत की गिरोंग काउंटी में पिछले सप्ताह अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद से जारी राहत और बचाव कार्य के बीच, चीन ने बाढ़ में मारे गए लोगों की याद में मंगलवार को शोक सभाएं आयोजित कीं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, शिगात्से लोक सुरक्षा ब्यूरो की गिरोंग पोर्ट शाखा और बचाव स्थलों पर शोक सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान बचावकर्मियों, स्थानीय अधिकारियों और निवासियों ने मृतकों की याद में मौन रखा।

बर्फ और चट्टानों के खिसकने के कारण 26 अगस्त को गिरोंग के सीमावर्ती क्षेत्र में आई इस विनाशकारी बाढ़ से बड़े पैमाने पर तबाही हुई और सैकड़ों लोग लापता हो गए। तिब्बत की प्रांतीय सरकार ने कहा है कि इस घटना में 16 लोगों की मौत हुई है, जबकि 546 लोग अब भी लापता हैं।अधिकारियों के अनुसार, लापता लोगों में 23 देशों के 261 विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिनमें 49 भारतीय भी हैं। इस आपदा से नेपाल में भी भारी तबाही हुई है, जहां खोज और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार, वहां मृतकों की संख्या 987 तक पहुंच गई है, जबकि करीब 4,000 लोग अब भी लापता हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।