यूक्रेन पर रूस के हालिया हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल : जेलेंस्की

यूक्रेन के ओडेसा और आसपास रूस के हमलों में 12 लोगों की मौत हुई, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। जेलेंस्की ने हमलों और कई घायलों की जानकारी दी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन: यूक्रेन पर रूस के हालिया हमलों में मारे गए 12 लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार शाम से ओडेसा और उसके आसपास के क्षेत्र में हवाई बमों और ड्रोन से हमले जारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमले में कुल 12 लोगों की मौत हुई है जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है तथा कई अन्य लोग घायल हुए हैं।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।