कमजोर हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों की सौदों की कटान के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज हुई, सितंबर डिलीवरी अनुबंध 347 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत मामूली गिरावट के साथ 347 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 10 पैसे यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 347 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 421 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।