

नई दिल्ली : बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के निदेशक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण इस महीने जापान के आइची नगोया में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। खेल मंत्रालय द्वारा जारी दल सूची के अनुसार, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में सहयोगी स्टाफ के रूप में सुनील जोशी, ऋषिकेश कानित्कर और शुभादीप घोष टीम के साथ मौजूद रहेंगे। वर्ष 2023 के हांगझू एशियाई खेलों में भी लक्ष्मण भारतीय टीम के मुख्य कोच थे, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।





