जांच का सामना कर रहे आईएएस अधिकारी को कर्नाटक सरकार ने निलंबित किया

कर्नाटक सरकार ने KPSC भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच का सामना कर रहे IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को निलंबित कर दिया। CID जांच के बीच यह कार्रवाई हुई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच का सामना कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया।

गंगवार वर्तमान में केपीएससी में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की हिरासत में हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी इस मामले की अलग से जांच कर रहा है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया, “अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1969 के नियम 3(2) और 3(3) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार, आईएएस (केएन: 2016) को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। यह कार्रवाई अपराध जांच विभाग की जांच लंबित रहने तक की गई है।”

सीआईडी अधिकारियों ने दो दिन की कड़ी पूछताछ के बाद पशु चिकित्सा अधिकारियों के लिए केपीएससी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के सिलसिले में 29 अगस्त को गंगवार को गिरफ्तार किया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।