

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संस्थागत भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित एक जांच आयोग के तीन सदस्यों ने बृहस्पतिवार को दो रसायन निर्माण इकाइयों के कार्यालय और कारखाने की तलाशी ली। इन कंपनियों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेता और कोलकाता के पूर्व महापौर फिरहाद हकीम का सह-स्वामित्व बताया जाता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।





यह कार्रवाई ‘हकीम पॉलीमेकर्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘हकीम केमिकल्स’ नामक दो कंपनियों के व्यावसायिक नियमों एवं औचित्य की जांच के उद्देश्य से की गई। आयोग की टीम दोपहर लगभग 12:30 बजे दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके में स्थित कारखाने के परिसर पहुंची और लगभग डेढ़ घंटे तक जांच-पड़ताल की।
