नई दिल्ली : बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के निदेशक और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण इस महीने जापान के आइची नगोया में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। खेल मंत्रालय द्वारा जारी दल सूची के अनुसार, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में सहयोगी स्टाफ के रूप में सुनील जोशी, ऋषिकेश कानित्कर और शुभादीप घोष टीम के साथ मौजूद रहेंगे। वर्ष 2023 के हांगझू एशियाई खेलों में भी लक्ष्मण भारतीय टीम के मुख्य कोच थे, जहां भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
वीवीएस लक्ष्मण एशियन गेम्स में होंगे टीम इंडिया के नये कोच
वीवीएस लक्ष्मण एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। 2023 हांगझू एशियाड में उनकी अगुवाई में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
