दिल्ली यातायात पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को लेकर वकील संघों को दी जानकारी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और पटियाला हाउस के वकील संघों को यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी दी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय, दिल्ली उच्च न्यायालय और पटियाला हाउस अदालत के वकील संघों के साथ एक बैठक की। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (11-12 सितंबर) के दौरान यातायात और पार्किंग व्यवस्था के बारे में जानकारी देना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि तीनों वकील संघों के प्रतिनिधियों को शिखर सम्मेलन के दौरान भीड़ और यातायात जाम को नियंत्रित करने के लिए लागू की जा रही यातायात प्रबंधन योजनाओं और विशेष पार्किंग व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि यातायात पुलिस के अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और पटियाला हाउस अदालत के भीतर और आसपास यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण शहर में विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) की आवाजाही बढ़ेगी और सुरक्षा को लेकर कड़े यातायात नियम लागू करने होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए, यातायात पुलिस प्रभावित होने वाले संभावित पक्षों और संस्थानों से निरंतर संपर्क और समन्वय बना रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।