फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रांची के फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भव्य तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा दो तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर विद्यालय परिसर को वृंदावन की मनमोहक छटा से सजा दिया। नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बना दिया।

बच्चों ने आकर्षक नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह को करीब से देखा।

School के प्रशासक प्रमोद कुमार ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और पारंपरिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ विज्ञान, गणित, स्किल, टेक्नोलॉजी, कला और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को भी निरंतर बढ़ावा दिया जाता है, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के प्रति आभार जताया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।