त्रिपुरा: आत्मसमर्पण कर चुके उग्रवादी संगठनों की हड़ताल के दूसरे दिन रेल, सड़क यातायात प्रभावित

त्रिपुरा में आत्मसमर्पण कर चुके उग्रवादी संगठनों की 72 घंटे की हड़ताल से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ, जबकि 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अगरतला: त्रिपुरा में हथियार डाल चुके उग्रवादी संगठनों की ओर से त्रिपक्षीय शांति समझौते को लागू करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर बुलाई गई 72 घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में ट्रेन सेवाएं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हथियार डाल चुके सैंकडों उग्रवादियों ने ‘ऑल रिटर्नईज रिहैबिलिटेशन कमेटी’ के बैनर तले पश्चिम त्रिपुरा जिले के हतईकोतोर, ब्रिगुदासबारी और खोवाई चौमुहानी में सड़कें अवरुद्ध कर दीं।

Share This Article