‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से अधिक कमाए

मिर्जापुर: द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म ने दो दिनों में 69.30 करोड़ रुपये की कमाई की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अभिनीत फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म ‘मिर्जापुर सीरीज’ को पहली बार बड़े पर्दे पर लेकर आई है। मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 में ओटीटी (ओवर-द-टॉप) मंच पर जारी हुआ था और बाद में इसके दो और सीजन जारी हुए तथा यह भारत की सबसे सफल ओटीटी सीरीज में शामिल हो गई।
mirzapur-the-movie-box-office-collection-crosses-rs-60-crore

फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की कुल कमाई की और शनिवार को 38.4 करोड़ रुपये कमाए। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 69.30 करोड़ रुपये हो गई है।

यह फिल्म दर्शकों को फिर से मिर्जापुर की उस अराजक दुनिया में ले जाती है, जहां गोलियों की बौछार, विश्वासघात और दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है।
mirzapur-the-movie-box-office-collection-crosses-rs-60-crore

फिल्म में रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटे हैं। जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को फिल्म में नए कलाकारों के रूप में शामिल किया गया है।

फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।